ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश, भोज खाने गए मुखिया पति की गोली मारकर ले ली जान

24-Feb-2023 05:42 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार में बेखौफ अपराधी मुखिया और मुखिया के परिजनों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने भोज खाने जा रहे मुखिया पति की गोली मारकर जान ले ली। घटना बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिरौली गांव की है।


मृतक की पहचान विझारा पंचायत की मुखिया के पति तनवीर राही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुखिया पति तनवीर राही भोज खाने के लिए शिरोल गांव गए हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हालांकि तबतक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मुखिया पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोसित कर दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मुखिया पति के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से मुखिया पति की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर मुखिया समर्थकों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।