मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-Jan-2023 10:59 AM
By Srikant Rai
MADHEPURA : मधेपुरा पुलिस ने सुपारी किलर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. पुलिस को खबर मिली थी कि कुमारखंड थाना अंतर्गत बैसाढ़ के रहने वाले दो लोगो की हत्या कर दी जाएगी. जिसके बाद पुलिस ने एक का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने वारदात घटने के पहले ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
आपको बता दे इस बात की जानकारी देते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को रात्रि करीब 8:00 बजे वैज्ञानिक पद्धति से अनुश्रवण के क्रम में मधेपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी. कुमारखंड थाना अंतर्गत बैसाढ़ के रहने वाले शिवम मलिक और उनके भाई राजेंद्र मलिक की हत्या जमीनी विवाद के कारण कर दी जाएगी, यह भी सूचना मिली कि बैसाढ़ निवासी राजेश कुमार का शिवन मल्लिक से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसमें राजेश कुमार के द्वारा 3 लाख रुपये और उसके भाई की हत्या की सुपारी ग्राम भरगामा अररिया जिले के कुख्यात अपराधी मोहम्मद जमील को दी गई है.
दरअसल पुलिस को यह भी सूचना मिली की 28 जनवरी की रात्रि में शिवम मलिक को मचान पर सोए अवस्था में हत्या करने की योजना है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम को घटनास्थल की घेराबंदी कर छापेमारी का आदेश दिया. छापेमारी के क्रम में घटनास्थल के पास अपराधी राजेश कुमार, दिल मोहन कुमार उर्फ मुकेश साह, धीरेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से दो, देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाईक और मोबाईल बरामद हुआ है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.