ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार पुलिस की नई पहल: अब हर थाने में लगेगा क्यूआर कोड, पब्लिक...

बिहार पुलिस की नई पहल: अब हर थाने में लगेगा क्यूआर कोड, पब्लिक फीडबैक पर होगा एक्शन

27-Jul-2024 07:05 AM

By First Bihar

बेहतर पुलिसिंग के लिए पटना पुलिस ने नई पहल शुरू की है। राजधानी से लेकर जिले हरेक थानों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इसके जरिये शिकायतकर्ता थाने में होने वाली परेशानी और वहां की व्यवस्था से संबंधित फीडबैक दे सकेंगे। फिलहाल इसकी शुरुआत कोतवाली थाने से की गई। इससे लोगों को अपनी बात रखने में काफी आसानी होने वाली है। 


सिटी एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि एसएसपी व मुख्यालय के आदेश पर क्यूआर कोड विकसित किया गया है। थाने में आने वाले पीड़ित इसके माध्यम से वहां होने वाली परेशानी, कितने समय में रिस्पांस मिला और यहां की व्यवस्था कैसी है, इसका फीडबैक दे सकेंगे। इसके साथ ही एएसपी सदर स्वीटी सेहरावत ने बताया कि जिले के थानों को दो कैटेगरी शहरी व ग्रामीण में बांटा गया है। शहरी थानों को क्यूआर कोड से मिले फीडबैक के आधार पर अंक दिए जाएंगे। 


उन्होंने बताया कि टॉप 5 में आने वाले थानों के वरीय अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिन थानों का फीडबैक खराब मिलेगा, उसे सुधारने की कोशिश की जाएगी। बहुत ही साधारण तरीके से इस फार्म को तैयार किया गया है। ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। थाने पर क्यूआर कोड के अलावा ऑफलाइन मोड में भी फीडबैक देने की व्यवस्था होगी। ताकि जो लोग स्मार्ट फोन नहीं चलाते हैं वह ऑफलाइन अपना फीडबैक दे सकते हैं। ग्रामीण इलाके के थानों में भी क्यूआर कोड लगाया जाएगा। लोग अपने मोबाइल से ही उसको स्कैन कर अपना फीडबैक दे सकेंगे।