ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार पुलिस की मर गई संवेदना: बुजुर्ग शिक्षक पर महिला कांस्टेबल ने बरसाए...

बिहार पुलिस की मर गई संवेदना: बुजुर्ग शिक्षक पर महिला कांस्टेबल ने बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, वीडियो वायरल

21-Jan-2023 12:08 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: बिहार पुलिस की संवेदना पूरी तरह से मर चुकी है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें बयां कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में दो महिला कांस्टेबल एक बुजुर्ग शिक्षक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते नजर आ रही हैं। बुजर्ग शिक्षक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन वर्दी के नशे में मदहोश महिला सिपाहियों को उसपर दया नहीं आई। वायरल वीडियो भभुआ शहर के मंडल काला के पास का बताया जा रहा है।


दरअसल, बुजुर्ग व्यक्ति किसी निजी स्कूल के शिक्षक हैं, जो स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। भभुआ मंडल कारा के पास जाम लगा हुआ था। इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक पैदल ही सड़क पार करने लगे, जो वहां तैनात महिला सिपाही को नागवार गुजरा। महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग शिक्षक को सड़क पार करने से मना किया लेकिन तबतक बुजुर्ग शिक्षक आधी सड़क पार कर चुके थे। इसी बात से नाराज होकर दो महिला सिपाहियों ने बीच सड़क पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया से शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। पूरे मामले पर भभुआ डीएसपी ने बताया कि एक वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है, जांच किया जा रहा है।जांच के बाद जो लोग दोषी पाए जाएंगे उन्हे बख्शा नहीं जाएगा। उधर, बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई का वीडियो देखने वाला हर शख्स पुलिस की घोर निंदा कर रहा है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब खुद को पब्लिक फ्रेंडली बताने वाली बिहार पुलिस का दागदार चेहरा सामने आया है, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।