ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार : पुलिस की गिरफ्त में आया सनकी हत्यारा, पत्नी और बेटी की...

बिहार : पुलिस की गिरफ्त में आया सनकी हत्यारा, पत्नी और बेटी की बेरहमी से कर दी थी हत्या

22-Aug-2022 05:41 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA : खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस ने अपनी ही पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने वाले सनकी को गिरफ्तार कर लिया है। मधेपुरा पुलिस की स्पेशल टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हत्यारे को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था और वहां अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी का काम कर रहा था। बीते 19 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस की टीम सोमवार को आरोपी को लेकर मधेपुरा पहुंची।


कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर पोखरिया निवासी मोहम्मद जिब्राइल को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के अंतिम मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल मराठा मंदिर के पास से मेट्रो फेज 3 में मजदूरी करते समय गिरफ्तार किया है। डीआईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि फिलहाल पुलिस मो. जिब्रायिल के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।


बता दें कि बीते 5 अगस्त की रात आरोपी जिब्राइल ने अपनी पत्नी और बेटी का सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी थी। लाश को कमरे में बंद कर पत्नी के सिर को उसके मायके लेकर पहुंच गया था। आरोपी अपने साला और ससुर को भी हत्या की धमकी दे रहा था। सोशल मीडिया पर उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी और पुलिस को भी चुनौती दी थी।