Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Feb-2024 07:29 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: 50 लाख रुपए की ठगी के मामले में फरार शातिर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। जालसाज पिछले पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने फरार शख्स के ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ निवासी कृष्णा चन्द्र मिश्र के बेटा दिलीप कुमार मिश्र के खिलाफ गोपालगंज के जंगलीया मोड़ निवासी राधव प्रसाद के बेटे धन्नजय कुमार ने नगर थाना में 50 लाख के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित धन्नजय कुमार ने किसी काम को कराने के लिए आरोपी को 50 लाख रुपए दिए थे।
जब काम नहीं हुआ तो धन्नजय ने अपने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद आरोपी ने 45 लाख रुपए के चेक दिए और पांच लाख रुपए बाद में देने की बात कही। धन्नजय ने सभी चेक को बैंक में जमा किया तो बैंक की तरफ से चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। बार-बार पैसे मांगने के बावजूद जब आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए तो धन्नजय ने नगर थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही थी। काफी तलाश के बाद भी जब आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पटना से धर दबोचा।