ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आई हार्डकोर महिला नक्सली, सरकार ने 50 हजार का रखा था इनाम

13-Jan-2023 07:24 PM

JAMUI: जमुई पुलिस और एसएसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुख्यात नक्सली प्रवेश दा की बेहद करीबी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर सरकार ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। महिला नक्सली के साथ पुलिस ने एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो हार्डकोर नक्सली का भाई बताया जा रहा है। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने चकाई थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका की अपने एक रिश्तेदार के घर आई हुए थी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। महिला नक्सली के साथ गिरफ्तार शख्स की पहचान ज्योति सोरेन के रूप में हुई है, जो वो हार्डकोर नक्सली बबलू सोरेन का भाई बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। हार्डकोर नक्सली रेणुका बिहार और झारखंड का आतंक कुख्यात नक्सली प्रवेश दा की बेहद करीबी मानी जाती है।


हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका मुंगेर के धरहरा प्रखंड के सराधी गांव की रहने वाली है। रेणुका की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल पुलिस ने रेणुका की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि रेणुका की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उससे महत्पूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।