Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Feb-2022 10:49 AM
GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां अवैध बालू खनन के आरोप में पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं, सभी गिरफ्तार लोगों पर अवैध बालू खनन के कारोबार में लगे बालू माफिया को मदद पहुंचाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में जुटी है।
हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों की जमकर पिटाई भी की गई है। वहीं गिरफ्तार पुरूषों के साथ महिलाओं को जानवरों की तरह बांधकर जमीन पर बैठाया गया है, जो तस्वीरों में साफ तौर पर देख जा सकता है।
बताते चलें कि बिहार में अवैध बालू का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। खनन एवं भूतत्व विभाग ने स्पेशल ब्रांच की मदद से बालू के अवैध खनन पर शिकंजा कसने का फैसला किया था। जिसके बाद खनन विभाग की टीम ने बड़े माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनन विभाग ने अधिकारियों को अवैध उत्खनन के विरुद्ध माफिया और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर मुख्यालय को देने का निर्देश दिया था। विभाग ने इसके लिए विभागीय स्तर पर अफसरों को निर्देशित किया था। दरअसल, खान एवं भूतत्व विभाग के अनुरोध पर स्पेशल ब्रांच की टीम ने अवैध बालू कारोबारियों की एक सूची सौंपी थी। सूची को बेहद गोपनीय तरीके से विभाग के अधिकारियों को दिया गया था। खनन विभाग ने सभी अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारियों को अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।