ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बिहार पुलिस का नया कारनामा: पेट्रोल पंप से 4 लाख लूट ले गए बदमाश, थानेदार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए चौकीदार को भेज दिया

24-Oct-2023 07:52 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर करीब चार लाख से अधिक रुपए लूट लिए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। हद तो तब हो गई जब लूट की सूचना दिए जाने के बाद थानेदार ने खुद आने के बजाए खानापूर्ति करते हुए सिर्फ एक चौकीदार को घटनास्थल पर भेज दिया। घटना पारु थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, पारु थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर हर दिन की तरह कर्मी अपने काम में लगे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों को हथियार के बल प अपने कब्जे में ले लिया। तीनों अपराधियों ने पेट्रोल पंप से करीब चार लाख से अधिक रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस टीम तो मौके पर नहीं पहुंची लेकिन महज एक चौकीदार को भेजकर खानापूर्ति जरूर कर दी।


पूरे मामले पर जब पारु थानेदार से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की किसी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इसकी कोई सूचना नहीं है।वहीं सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि लूटपाट की घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम को भेजा गया है। उन्होंने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।