Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
03-Apr-2023 01:00 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले से खबर है जहां पुलिस के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जवान दहेज लोभी था. वही घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. और घटना को लेकर छानबीन कर रही है.
यह घटना जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी क्षेत्र के पकाही गांव का है. मृतक तारा कांत कमल के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि हम अपनी बहन की शादी 2014 में पकाही गांव निवासी बिहार पुलिस के जवान दीपू पासवान के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर शादी किए थे। आरोपी बिहार पुलिस का जवान पटना जिले में पोस्टेड है। और वह छुट्टी लेकर घर आए हुए था। और उसके बाद उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
मृतक के भाई ने बताया कि लगातार बहनोई के द्वारा पैसे और चार पहिया वाहन का मांग किया जा रहा था. जिसे देने में हम लोग असमर्थ थे. जिसको लेकर वह हमेशा मेरे बहन के साथ मारपीट किया करता था. और आज सुबह में पता चला कि बहन को ससुराल वालों के द्वारा जान मार दिया गया है. जब हम लोग घटनास्थल पहुंचे तब देखे की शव ऐसे ही पड़ा था और घर के सभी लोग घर छोड़कर फरार है. इसकी सूचना तत्काल टेहटा के पुलिस को दी गई.