Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
14-Nov-2021 12:07 PM
NAWADA : बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार पुलिस के एक जवान ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है. वहीं इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रामे गांव में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपित बड़ा भाई प्रमोद सिंह बिहार पुलिस का जवान है और सीतामढ़ी में पदस्थापित है. आरोपित जवान ने विवाद में अपने छोटे भाई कौशल की पीट पीटकर हत्या कर दी है.
हत्या के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों में करीब दो साल से जमीन विवाद को लेकर कहा सुनी चल रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपित प्रमोद और कौशल के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी. छोटा भाई कौशल अपना मकान बना रहा था लेकिन आरोपित बड़े भाई प्रमोद को इससे आपत्ति थी. उसके हिस्से की जमीन पर दीवार खड़ी की जा रही थी.
इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट भी हुई. मामले पर मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी ने बताया कि मारपीट होने पर वह शिकायत दर्ज कराने नारदीगंज थाना गई थी. इसी दौरान उसके भैंसुर ने उसके पति की घर के अंदर ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाई की वजह से उसके पति की मौत हो गई. जब वह थाना से लौटी तो उसका पति मृत पाया गया.
इसके बाद तुरंत उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है. नारदीगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपित बिहार पुलिस के जवान की पत्नी को हिरासत में लिया गया है. वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.