PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
10-Jan-2024 01:13 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेगूसराय में चल रहे सिपाही ट्रेनिंग के दौरान का है। जिसमें एक जवान साथी जवानों के साथ ट्रेनिंग के वक्त क्लासरूम में भोजपुरी गानें पर रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
दरअसल, क्लासरूम में ट्रेनिंग के दौरान रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेगूसराय पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। दो-तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें पुलिस का जमान साथी जवानों के साथ ट्रेनिंग छोड़कर रील बना रहा है। वीडियो में प्रशिक्षण केंद्र में सिपाही कुंदन कुमार सिंह रील बनाता दिख रहा है और कुछ पुलिसकर्मी भी उनके साथ मस्ती कर रहे हैं।
बेगूसराय में पुलिस के जवान का वीडियो वायरल, ट्रेनिंग के दौरान क्लासरूम में बनाई रील
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 10, 2024
बेगूसराय में पुलिस के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेगूसराय में चल रहे सिपाही ट्रेनिंग के दौरान का है। जिसमें एक जवान साथी जवानों के साथ ट्रेनिंग के वक्त… pic.twitter.com/9kfNzEd5b9
रील बनाते समय कुछ और पुलिसकर्मी वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा रील बनाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो की जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है। वीडियो की जांच बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।