ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देकर हो गए थे फरार

08-Mar-2024 07:01 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या की दो वारदातों और लूटकांड में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में पुराने जघन्य अपराध में शामिल फरार और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सीटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित को गुप्त सूचना मिली कि अहियापुर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष अक्टूबर माह में राजा ठाकुर हत्याकांड का फरार अभियुक्त दीपक राय अपने घर अहियापुर के चक महमद आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।


वहीं सदर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष 2021 में हुए नवनीत हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त कुंदन कुमार उर्फ कुंदन ठाकुर को पताही से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ सदर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए चावल लदे ट्रक के लूट कांड में शामिल अभियुक्त अमित सिंह को भिखनपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के विशेष अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में दो हत्याकांड और एक लूट कांड के फरार कुल तीन अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। 


मुजफ्फरपुर सीटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस के मुहिम लगातार जारी रहेगी। अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हाल के दिनों में शहरी इलाकों में खासकर जितनी भी छोटी बड़ी घटनाएं हुई हैं सभी कैसे डिडक्ट हुए हैं। लगातार शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही साथ कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जिलेवासियों का भी सहयोग मिल रहा है और उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा।