Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
21-Sep-2023 07:40 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी और उसके निर्माण में जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियारों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ अवैध हथियार निर्माता हैं तो कुछ हथियार तस्कर शामिल हैं।
दरअसल, जमालपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुबली बेल के पास कुछ लोग हथियारों की तस्करी के लिए जमा हुए हैं। प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने जुबली बेल ओवर ब्रीज के पास छापेमारी कर चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जमालपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।गिरफ्तार लोगों के पास से 21 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 21 बैरल, सात मोबाइल और तीन हजार रुपया कैश बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।