ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े सात शातिर बदमाश, लूट की कई घटनाओं में थी तलाश

29-Mar-2024 10:20 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: वैशाली पुलिस ने महनार, देसरी और चंद्रपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट और छिनतई की चार घटनाओं में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार और गोलियां बरामद किया है। 


दरअसल, महनार थाना क्षेत्र में बीते 23 मार्च को बाइक सवार चार अपराधियों ने राकेश कुमार अग्रवाल से डेढ़ लाख रुपए, बाइक और मोबाइल की लूट की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए महनार  एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल गैंग के 7 अपराधी को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अपराधी विपुल कुमार, साहिल कुमार, विक्की कुमार, राहुल कुमार, रोशन कुमार, सोनू कुमार और जितेंद्र कुमार को 122 बी के हसनपुर गांव के समीप से अपराध की योजना बनाते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन, दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।