Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
15-Sep-2023 08:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल नागों महतो गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंघौल थाना क्षेत्र बगवाड़ा गांव से कुख्यात बदमाश नागों महतो गैंग के सक्रिय सदस्य रामनाथ महतो और रजनीश कुमार को एक देसी पिस्टल और करीब डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नागो महतो दूसरे राज्य में रहकर बेगूसराय में आपराधिक गिरोह चलाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दूसरे राज्य में भी छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान नागो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया लेकिन उसके दो साथियों को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रामनाथ महतो नागो महतो को बेगूसराय में पैसे वालों की सूची देता था और वह वहां से उससे रंगदारी की मांग करता था। उसके बाद रामनाथ महतो पीड़ित और नागो महतो के बीच समझौता करा राशि उगाही करता था।
एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में करीब 5 लोगों से इस गिरोह के द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। कुख्यात नागो महतो गिरोह के द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था और लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से नागो महतो गैंग कमजोर हुआ और आने वाले समय में अपराधी घटनाओं में कमी आएगी। गिरोह का सरगना नागो महतो अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।