तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
25-Apr-2024 05:47 PM
By First Bihar
SEOHAR: गुप्त सूचना के आधार पर शिवहर पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो अंतर जिला डकैत को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों गिरफ्तार बदमाश लूट समेत कई गंभीर कांडों में शामिल रहे हैं।
एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे शिवहर जिला के टॉप टेन अपराधियों में शामिल 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। श्यामपुर भटहा थाना कांड संख्या 101/22 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त मो. रजाउल्लाह उर्फ टीपू सुल्तान को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया गया।
टीपू सुल्तान की निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त अपराधी मो. जहांगीर को कलना चौक से गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया है कि दोनों गिरफ्तार अपराधी लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं। सीतामढ़ी एवं मधुबनी के कई थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार रजाउल्लाह पहले भी जेल जा चुका है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा