1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
11-Dec-2023 06:48 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से बोलेरो सवार चार कुख्यात बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में गोली बरामद किया है। चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।
दरअसल, पटना एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलिया थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में जमीन कब्जा करने वाले गिरोह के सदस्य हथियार से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय पुलिस के नेतृत्व में बलिया थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा चौक पर घेराबंदी का बोलेरो सवार चारों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, 28 गोली और कई अन्य आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शाम्हो थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात बदमाश बलराम चौधरी, बलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बृजेश कुमार, सहस्त्राम कुमार और पुरुषोत्तम कुमार शामिल हैं। बलराम कुमार कुख्यात अपराधी है, जो मार्च 2023 में जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद अपने गिरोह के साथ दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर जबरन जमीन कब्जा करता था।
एसपी ने बताया कि इस गिरोह के हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की जाने की सूचना पटना एसटीएफ को मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस के सहयोग से सभी बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना होने से टल गई है।