ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाश : हथियार और एक दर्जन से अधिक गोलियां बरामद

08-May-2024 06:25 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : जमुई में बीते दिनों हुए आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। खैरा, बरहट और सिकंदरा में हुए लूटकांड में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने बरहट, खैरा और सिकंदरा थाना क्षेत्रों में हुई लूट के मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अपराधी को खैरा और बरहट लूटकांड में झाझा थानाक्षेत्र के तेलियाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूट की बाइक, कट्टा और 13 गोली के साथ कई खोखे भी बरामद किये हैं।


जमुई सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने झाझा के तेलियाडीह गांव से लूटकांड के आरोपी प्रकाश दास, सिकंदरा के पाठकचक गांव से छोटू कुमार और अशर्फी यादव को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इन लूटकांडों में शामिल कई अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।