RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
18-Aug-2023 08:11 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक युवती भी शामिल है। अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन कट्टा, 11 गोली, चाकू और बाइक समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में स्थित मुर्गा फॉर्म के पास से सभी को पुलिस ने दबोचा है।
पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मांझागढ़ थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा गांव में कुछ अपराधी जमा हुए हैं और किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की जांच के बाद तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी कर 6 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों में से औरंगजेब उर्फ पमपम के खिलाफ हत्या, लूट समेत अन्य मामलों में 32 केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मोना प्रवीण नाम की एक महिला भी शामिल है, जो अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती थी। सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।