RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
28-Aug-2023 05:54 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 13 अंतर्जिला चोरों को चोरी की 7 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोर गिरोह के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।
मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। चोर गिरोह के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ संतोष कुमार और सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र में बीते 25 अगस्त को चोरी हुई बाइक के साथ नवीन कुमार दास और दीपक कुमार को पकड़ा गया।
गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर सदर थाना क्षेत्र से चोरी की 6 अन्य बाइक के साथ चोरी की बाइक बेचने और खरीदने वाले अन्य ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।