Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
24-Dec-2023 07:08 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: नालंदा पुलिस के बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। नालंदा की लहेरी थाना पुलिस में यह कार्रवाई की है।
दरअसल, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल बीरू कुमार को लहेरी थाना क्षेत्र पोस्ट ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी निमगंज मोहल्ला निवासी गोपाल राम के बेटे बीरू कुमार के ऊपर राम नवमी जुलूस के दौरान हुई डिजिटल दुनिया नामक ईलेक्ट्रॉनिक दुकान में लूट की घटना में शामिल था।
सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खुलाफ़ बिहार थाना, नूरसराय थाना और लहेरी थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद बीरू फरार हो जाता था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।