मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Jul-2023 08:03 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने एक पूर्व मुखिया के पति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे धर दबोचा। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व मुखिया का पति किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल, पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव का है, जहां पुलिस ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव पंचायत की पूर्व मुखिया ललिता देवी के पति हरेराम यादव को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया का पति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा था।
एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि बभनियांव पंचायत की पूर्व मुखिया का पति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए बभनियांव गांव के पास एक होटल में रुका था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर पूर्व मुखिया पति को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व मुखिया पति पर आवास सहायक के साथ मारपीट समेत अन्य मामले जगदीशपुर थाना में दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है। हाल ही में उसने एक चौकीदार के साथ मारपीट भी किया था।