ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात मनोज यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का है पति

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात मनोज यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का है पति

17-Nov-2022 04:41 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कुख्यात अपराधी मनोज यादव को उसके गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात मनोज यादव उदाकिशुनगंज की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और वर्तमान में जिप सदस्य सुनीला देवी का पति है।


मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार मनोज यादव लगातार अपने क्षेत्र में गुंडागर्दी कर दहशत फैला रहा था। हाल के दिनों में कुख्यात मनोज यादव अपने गांव शेखपुर चमन में हथियार के बल पर डरा धमका रहा था। मनोज यादव के डर से ग्रामीण गांव छोड़कर जा रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम को मनोज को गिरफ्तार करने के लिए शेखपुर चमन भेजा गया।


पुलिस के गांव पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर मनोज यादव को उसके साथियों के साथ धर दबोचा। मनोज यादव के साथ उनके सहयोगी प्रमोद यादव एवं सुशील यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रेगुलर थ्री फिफ्टीन रायफल, दो कट्टा, दो मस्केट और भारी संख्या में गोली बरामद किया गया है।