ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा गिरोह का सरगना, लंबे समय से दे रहा था चकमा

25-Jun-2024 05:19 PM

By First Bihar

GAYA: गया में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने लुटेरा गिरोह के सरगना अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूट की रकम भी बरामद किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर लूटकांड में उपयोग किेए गए बाइक भी बरामद कर लिया है।


गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लुटेरा गिरोह का सरगना है। कई लूटकांड में पुलिस को इसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर शेरघाटी थानाक्षेत्र के सगाही से गिरफ्तार किया गया है। वह बस के माध्यम से फरार होने की फिराक में था। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शेरघाटी थाना क्षेत्र के भुसिया गांव का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी से शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में अपराध में कमी आएगी।


उन्होंने कहा कि उक्त अपराधी द्वारा विगत मार्च महीने में गुरुआ थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके पास से पुलिस ने 600 ग्राम गांजा, 6 हजार रुपये नगद, एक बाइक और 5 मोबाइल भी बरामद किया है।

रिपोर्ट- नितम राज