ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, वकील के बेटे को किया था किडनैप, नाटकीय ढंग से पकड़ा गया

05-Jul-2023 04:44 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के कई थानों में अपहरण, लूट, डकैती के कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही इसपर सरकारी वकील के बेटे को अगवा करने का भी आरोप है। लंबे समय से चकमा दे रहा बदमाश आखिरकार लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी महेश साह महाराष्ट्र से अपने हदहदिया गांव में आकर छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में हदहदिया गांव पहुंची और बड़े ही नाटकीय ढंग से महेश साह को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। महेश साव पहले भी दो बार जेल जा चुका है। साल 2011 में थाना क्षेत्र में धमना गांव से सरकारी पीपी के बेटे के अपहरण के मामले में महेश साह मुख्य आरोपी है।


वही जमुई के मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती जैसे कई संगीन मामले महेश साह पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है। काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी। महेश वारदातों को अंजाम देकर महाराष्ट्र भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव आया हुआ है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।