RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
19-Aug-2023 04:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल कुख्यात वेंकट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल मार्च महीने में मुठभेड़ के दौरान वेंकट सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के रहने वाले कुख्यात बदमाश और जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल बैंकट सिंह के गांव में होने की खबर मिलते ही तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो गोली बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च 2023 में बजलपुर बांध के पास आपदा के तहत कार्य एजेंसी के कार्य स्थल पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई थी।
मारपीट की खबर मिलने के बाद पुलिस मौते पर पहुंची। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। फायरिंग के दौरान कुख्यात बैंकेट अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया थी जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पुलिस फरार वैंकट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी से खासकर ठेकेदार और आपदा के तहत कार्य करने वाले एजेंसी को राहत मिलेगी। कुख्यात के खिलाफ लूट और रंगदारी के 13 मामले दर्ज हैं।