Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
28-Dec-2023 07:44 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुपौल जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है, जो मधेपुरा में मिनी गन फैक्ट्री चला रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोली और हथियार बनाने के सामान को जब्त किया है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दिघी पंचायत के इटहरी गांव में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मामले का खुलासा करते हुए मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं हथियारों की बरामदगी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को एसटीएफ द्वारा मुरलीगंज थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि सुपौल जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल मोस्ट वांटेड सुपारी किलर शंभू शाह मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी गांव के वार्ड नंबर 8 स्थित रामचंद्र शाह के यहां आकर छुपा हुआ है।
सुपारी किलर शंभू शाह का मुख्य पेशा पैसा लेकर लोगों की हत्या करना है, जो श्रीनगर थाना क्षेत्र में किसी की हत्या करने की योजना बना रहा है। सूचना के बाद मुरलीगंज पुलिस की टीम का गठन किया गया और घेराबंदी कर पुलिस ने सुपौल के मोस्ट वांटेड टॉप 10 की सूची में सामिल सुपारी किलर शंभू शाह के साथ रामचंद्र शाह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दो देसी कट्टा, एक देसी मासर्केट, एक नाली बंदूक, 18 पीस जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन के साथ हथियार बनाने के लिए प्रयोग करने वाले कई औजार बरामद किया गया है।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुपारी किलर शंभू शाह पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री के संचालन में और किन-किन लोगों का हाथ है और इनसे तार कहां-कहां तक जुड़ी हुई है, इन सभी मामले को खंगाला जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधी को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।