ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आर्म्स स्मगलर, राइफल और मैगजीन बरामद

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आर्म्स स्मगलर, राइफल और मैगजीन बरामद

30-May-2024 07:52 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा की सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियारों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का अवैध देसी राइफल और मैगजीन को बरामद किया है।


साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सराही निवासी किशोर कुमार शर्मा अपने घर में अवैध हथियार का कारोबार करता है। प्राप्त सूचना पर सदर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति किशोर कुमार शर्मा के घर की घेराबंदी की और जब तलाशी ली गई तो उसके घर से एक अवैध देसी 315 राइफल एवं एक मैगजीन बरामद किया।


पुलिस ने आरोपी किशोर कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त किशोर कुमार शर्मा से पूछताछ कि गई तो उसने बताया गया कि वह हथियार कहीं से खरीद कर लाता है तथा रायफल का पार्ट पुर्जा यहीं घर पर सेट कर के बेचता है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी किशोर कुमार शर्मा का अपराधिक इतिहास है।