petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
03-Feb-2024 05:58 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार की सरकार पुलिस को सश्क्त बनाने का लाख दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सच्चाई है कि बिहार की पुलिस अब भी संसाधनों की घोर कमी से जूझ रही है। भागलपुर से जो नजारा सामने आया है उससे यही साबित होता है।
दरअसल, भागलपुर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने चार लोगों को शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस टीम सभी कैदियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। आगे- आगे कैदी वैन था और उसके पीछे पुलिस की स्कॉर्पियो थी। इसी दौरान कचहरी चौंक के पास उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियों ने बीच सड़क पर जवाब दे दिया।
पुलिस की स्कॉर्पियों में डीजल खत्म हो गया था। गाड़ी बीच सड़क पर बंद हो गई फिर क्या था। कैदी वैन से चारों बंदियों को पुलिसकर्मी ने नीचे उतारा और कैदियों से ही गाड़ी में धक्का लगवाने लगी। करीब पांच सौ मीटर तक धक्का लगवाने के बाद कैदी कोर्ट पहुंचे। कोर्ट की गेट पर पहुंचने के बाद कैदियों को फिर से वैन में बैठाया गया और कोर्ट में उनकी पेशी हुई।
पुलिस की गाड़ी में पेट्रोल खत्म, कैदियों ने मारा धक्का
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 3, 2024
नवगछिया से 4 कैदी पेशी के लिए आए भागलपुर, कोर्ट के 500 मीटर पहले गाड़ी रुक गई pic.twitter.com/IawDYq2uBU