ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार पुलिस के FB पेज पर पोस्ट हुआ ये सब, 5 मिनट बाद हुआ डिलीट, एक कर्मी पर गिरी गाज

24-Apr-2023 08:10 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में इन दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का एक अलग सा दौर चल पड़ा है। कभी राजधानी पटना के पटना जंक्शन प्लेटफार्म पर अश्लील वीडियो चल जाता है तो कभी भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर अश्लील विज्ञापन चल जाता है और हद हो गई जब खुद बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला।


दरअसल, बिहार पुलिस के ऑफिशल पेज पर रविवार की रात एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया गया। इस गीत के बोल थे - मोदी जी गली गली में शोर, ना बाटे राउर जोर। हालांकि 5 मिनट बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बावजूद इसके इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट जगह-जगह प्रसारित होने लगा इसके बाद बिहार पुलिस की ओर से फेसबुक पेज पर ही सफाई दी गई।


बिहार पुलिस के तरफ से दी गई सफाई के अनुसार, 23 अप्रैल को सोशल मीडिया सेंटर में कार्यरत एक कर्मी के द्वारा बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर अनाधिकृत रूप से एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसे संज्ञान में आते ही डिलीट कर दिया गया है। इसके साथ ही उस कर्मी को सोशल मीडिया सेंटर के सभी कार्यों से वंचित कर दिया गया है इस संबंध में आगे जांच कर कार्यवाही की जा रही है।


आपको बताते चलें कि बिहार में नए डीजे पीएस भट्टी की कमान संभालने के बाद से बिहार पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। बिहार पुलिस अपने हर एक बड़े मूवमेंट की जानकारी फेसबुक और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देते रहती है इस बीच अब यह मामला सामने आने से पुलिस हल्की खलबली मच गई है।