ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

बिहार पुलिस के दारोगा का धमकीभरा वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों से कहा- ज्यादा बोले तो सात पुश्त बर्बाद कर देंगे

05-Jul-2022 01:40 PM

GOPALGANJ: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने में तैनात एक दारोगा का धमकीभरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में दारोगा ग्रामीणों को धमकी देते हुए यह कह रहा है कि ज्यादा बोले तो सात पुश्त तक बर्बाद कर देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद अब गोपालगंज पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


मिली जानकारी के अनुसार हमीदपुर नया टोला गांव में गैरमजरुआ जमीन पर भूमिहीनों को बसाने की तैयारी चल रही थी। जमीन उपलब्ध कराने के लिए सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि यह मंदिर की जमीन है। यहां पहले से मंदिर है जहां ग्रामीण पूजा-पाठ करते हैं।


जबकि इस जमीन पर भूमिहीनों को बसाने की बात हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच विवाद शुरु हो गया। इस दौरान बैकुंठपुर थाने में तैनात दारोगा संजीत कुमार ग्रामीणों को धमकी देने लगे। कहने लगे की विरोध किया तो किसी लायक नहीं छोड़ेगे। सिर्फ तुम्हे ही नहीं बल्कि तुम्हारे सातों पुश्त को बर्बाद कर देंगे। ग्रामीणों को धमकी देते दारोगा का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। मामला जब प्रभारी एसपी संजीव कुमार के पास पहुंचा तब उन्होंने थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर दारोगा का धमकीभरा वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। इसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है।