Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
31-Dec-2023 11:57 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर गई। अब सीतामढ़ी से पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। यहां एक थानेदार ने बीच सड़क पर महिला के ऊपर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए हैं। हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#BIHAR सीतामढ़ी महिला को गुंडों की तरह ताबड़तोड़ सीतामढ़ी में सुरसंड थाना प्रभारी ने लाठी से पीटा
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 31, 2023
मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड का है जहां राज किशोर सिंह हाथ में लाठी लिए गुंडो की तरह महिला को लाठी से पीटा #Bihar #BiharNews #BiharPolice @NCWIndia @India_NHRC @sharmarekha pic.twitter.com/07LvFZReeK
दरअसल, सीतामढ़ी के सुरसंड थाना प्रभारी का दबंद चेहरा सामने आया है। थानेदार राज किशोर सिंह ने आपस में लड़ रही दो महिलाओं में से एक को लाठियों से जमकर पीटा है। महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे थानेदार राजकिशोर सिंह महिला पर लाठियां बरसा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
थानेदार राजकिशोर सिंह हाथ में लाठी लिए गुंडों की तरह निहत्थी महिला के ऊपर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रहा है। इस दौरान महिला डरी सहमी नजर आ रही लेकिन थाना प्रभारी लगातार लाठी बरसा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अमानवीय कार्य के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।