मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jul-2022 02:30 PM
By RATAN KUMAR
KATIHAR : कटिहार में पुलिस के दबंगई का मामला सामने आया है. ललियाही मोहल्ले में सहायक थाना में कार्यरत ड्राइवर का बेटा धारदार हथियार लहराता नजर आया. बताया जा रहा है ड्राइवर का बेटा का मोहल्ले में रहने वाले उसके पड़ोसी से विवाद हो गया. उसने पड़ोसी की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद सड़क पर धारदार हथियार लहराया.
जानकरी के मुताबिक, मामला कटिहार के ललियाही मोहल्ले की है, जहां थाना ड्राइवर इब्राहिम के बेटा और मोहल्ले में रहने वाले पड़ोसी से झगड़ा हो गया. इसके बाद उसने परोसी कि जमकर पिटाई कर दी. घायल में पड़ोसी बुरी तरह जख्मी हो गया. पीड़ित का आरोप है कि उसे बुरी तरह पिटा गया है, जिससे नाक टूट गया है. फिलहाल पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पीड़ित के अस्पताल से लौटने के बाद थाना में कार्यरत ड्राइवर का बेटा विवाद को सड़क पर निपटाने के लिए घर से तलवार लेकर बहार आया. मोहल्ले में पीड़ित के घर के सामने उसने घंटों तक तलवार लहराया. इससे स्थानीय लोगों ने डर और दहशत का माहौल है. अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई करवाई नहीं की गई है.