ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : दो महीने से लापता पुलिसकर्मी का तालाब से मिला शव, कांस्टेबल को भगोड़ा घोषित कर चुकी थी पुलिस

09-Oct-2022 03:05 PM

GAYA : गया में एक पुलिसकर्मी का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी का शव रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र स्थित डीएम ऑफिस के पास दिग्धी तालाब से बरामद होने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मृतक पुलिसकर्मी की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोकर गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। संजीव गया पुलिस लाइन में पदस्थापित था। सिविल लाइन्स थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि दिग्धी तालाब में पेड़ के नीचे एक शव मिलने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि संजीव की मौत तालाब की पानी में डूबने से नहीं हुई है। उसका शव पेड़ के नीचे से बरामद किया गया है। ऐसे में पूरा मामला संदेहास्पत लगता है।


पूरे मामले पर गया पुलिस लाइन्स के पुलिस उपाधीक्षक मनोज राम ने बताया है कि पुलिस लाइन में प्रत्येक दिन सिपाहियों की गिनती होती है। गिनती के दौरान यह पता लगा कि संजीव पिछले दो माह से लापता था। इसकी जानकारी जिला पुलिस और पुलिस मुख्यालय को दे दी गई है। डीएसपी ने बताया कि संजीव का नाम भगौड़ा की सूची में दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि मृतक सिपाही का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है, मोबाइल फिलहाल बंद है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।