BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
09-Jan-2020 04:27 PM
PATNA: दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला राजधानी पटना में रह रहा था, लेकिन इसके बारे में बिहार पुलिस को कुछ पता तक नहीं था. लेकिन इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को लग गई थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने पटना पहुंची और बिहार पुलिस से गिरफ्तारी में सहयोग मांगा.
केस के बारे में जानकारी तक नहीं
एडीजी अमित कुमार ने कहा कि कल मुंबई पुलिस की टीम पटना आई थी. मीठापुर एरिया में एक अपराधी के बारे में होने की जानकारी दी और गिरफ्तारी में सहयोग मांगा. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तारी की कार्रवाई होने के बाद मुंबई पुलिस उसको अपने साथ ले गई है. एडीजी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि लकड़वाला पर किस तरह का मामला दर्ज है. उन्होंने कहा कि जांच कर रही एजेंसी ही उसके बारे में जानकारी दे सकती हैं. हमलोगों से सिर्फ गिरफ्तारी के बारे में सहयोग मांगा था.
मीठापुर से हुई गिरफ्तारी
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र इलाके से एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि वह मीठापुर बस स्टैंड से बस पकड़ने की तैयारी में था. मिल रही जानकारी के मुताबिक लकड़ावाला बस से दरभंगा-मधुबनी जाने की तैयारी में था. माना जा रहा है कि दरभंगा-मधुबनी के रास्ते उसकी नेपाल जाने की योजना थी. अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी एजाज लकड़ावाला पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने लकड़ावाला को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है. पुलिस ने लकड़ावाला को कोर्ट में पेश किया. पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. लकड़ावाला के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है. जिसमें रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले शामिल हैं.