ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार पुलिस का नया कारनामा: सेना के जवान के साथ किया गुंडों जैसा बर्ताव, बीच सड़क पर पीटा और दी गंदी-गंदी गालियां

22-Feb-2023 12:06 PM

By First Bihar

RAXUAL: बिहार की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। अपनी कारगुजारियों के कारण एक बार फिर पुलिस सुर्खियों में है। ताजा मामला रक्सौल से सामने आया है, जहां पुलिस के जवानों ने सेना के जवान के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसके साथ गाली गलौज भी कर डाला है। युवक खुद को सेना का जवान बताता रहा बावजूद इसके रक्सौल पुलिस के जवान और अधिकारी उसे घसीटते हुए ले गए और उसे मां-बन की गंदी गंदी गालियां दी।


दरअसल, सेमरा बेलघाटी निवासी सेना का जवान राधामोहन गिरि अपनी पत्नी काजल को परीक्षा दिलाने के लिए रक्सौल जा रहे थे। लक्ष्मीपुर में राधामोहन की कार से एक व्यक्ति को हल्की चोट लग गई। जिसको लेकर उक्स व्यक्ति और सेना के जवान राधामोहन के साथ कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रक्सौल थाने के एसआई जितेंद्र कुमार राधामोहन को को कार लेकर थाना चलने को कहा। राधामोहन कार को सड़क के किनारे पार्क कर रहे थे इसी बीच दारोगा ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।


इसी दौरा वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कि कैसे रक्सौल थाने का दारोगा सेना के जवान राधामोहन को घसीटते हुए ले जा रहा है और उसे गंदी गंदी गालियां दे रहा है। दारोगा के सहयोगी जवान सेना के जवान को मां-बहन का गाली दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


पूरे मामले पर एसपी कांतेश कुमार ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद दोषी दारोगा और सिपाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी पूरे मामले की जांच का जिम्मा रक्सौल एएसपी को दिया है। मामला चाहे जो भी रहा हो लेकिन सेवा के जवान के साथ पुलिस का ऐसे व्यवहार कहीं से भी उचित नहीं है। सेना के एक जवान के साथ जब इस तरह का बर्ताव हो रहा है तो आम लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा रहता हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।