ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / रहस्यमय तरीके से लापता हुआ बिहार पुलिस का जवान, अनहोनी की आशंका से...

रहस्यमय तरीके से लापता हुआ बिहार पुलिस का जवान, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन

08-Sep-2023 03:23 PM

By First Bihar

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां कोतवाली थाना में क्यूआरटी में तैनात एक पुलिसकर्मी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। जवान के लापता होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं और एसपी से गुहार लगाई है। 


दरअसल, मुंगेर के कोतवाली थाना में क्यूआरटी में सिपाही के पद पर तैनात पूर्णिया निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार बेटवन बाजार स्थित टीओपी के बैरक में अपने अन्य सहकर्मी सिपाहियों के साथ रहता था। साल 2021 में उसकी पहली पोस्टिंग मुंगेर में हुई थी और तब से अब तक यहां ही है। बीते 4 सितंबर को राहुल ने लालदरवाजा टीओपी के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी और अपने दोस्त को फोन किया कि वह उसकी बाइक लेकर चला जाए। राहुल के कहे अनुसार उसका दोस्त लालदरवाजा टीओपी के पास खड़ी राहुल की बाइक को लेकर चला गया।


इसके बाद से राहुल का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ आ रहा है और उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। राहुल से बात नहीं होने से परेशान उसके परिजन मुंगेर पहुंचे और राहुल पिछले पांच दिनों से वापस नहीं लौटा है। राहुल का पर्स और उसका हथियार भी बैरक से बरामद हुआ है। राहुल के लापता होने से परेशान परिजन मुंगेर एसपी के पास पहुंचे और उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई।


राहुल के अचानक इस तरह के लापता होने की खबर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने बैरक के अन्य सिपाहियों के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे मामले पर मुंगेर एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि सिपाही के गायब होने की सूचना के बाद कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।