ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

बिहार पुलिस गजब कारनामा: अर्थी से उठाकर लाश ले गई पुलिस, जानिये क्यों?

12-Jul-2023 05:43 PM

By Vikramjeet

VAISHALI:  महिला की मौत के बाद परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर चुके थे। तभी कोनहारा घाट पहुंची पुलिस  अर्थी से लाश को ले जाने लगी। इसे देख लोग भी हैरान रह गये। लोगों को पता नहीं हुआ कि आखिर माजरा क्या है?  कोनहरा घाट पर पुलिस द्वारा लाश ले जाने की चर्चा होती रही।


दरअसल वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के सहोरी गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी थी। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने शव को दाह संस्कार के लिए हाजीपुर कोनहारा घाट ले गये। सराय थाना पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तब पुलिस के पदाधिकारी कोनहारा घाट पहुंच गये और मुखाग्नि से पहले शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। 


बताया जाता है कि मृतका सराय थाना क्षेत्र के सहोरी गांव निवासी विजय कुमार तिवारी की पत्नी चंचला देवी थी। मृतका झारखंड की रहने वाली थी। करीब 5 साल पहले विजय कुमार तिवारी से प्रेम-प्रसंग के बाद उसने शादी की थी। जिससे एक 4 साल का बच्चा सागर कुमार भी है। मृतका की सास ज्योत्सना देवी ने बताया कि सांप काटने से बहू की मौत हो गई थी। जबकि मृतका के पति का कहना था कि तबीयत खराब रहने के कारण पत्नी की मौत हो गयी थी। 


वही इलाके में इस बा की चर्चा है कि लड़की दूसरी जाति से आती है जिसके कारण ससुराल वालों ने जहर खिलाकर उसे मार डाला है। महिला की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराये परिजन आनन-फानन में उसका दाह संस्कार करने जा रहे थे। कोनहारा घाट पर अंतिम संस्कार में लोग जुटे हुए थे कि तभी ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से पूछताछ में जुटी है।