ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / ट्रेन से कटकर BSAP की कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बिहार पुलिस का एग्जाम...

ट्रेन से कटकर BSAP की कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बिहार पुलिस का एग्जाम देने जा रही थी रजनीगंधा

17-Dec-2023 01:56 PM

By First Bihar

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां बिहार पुलिस की परीक्षा देने जा रही बिहार सैप की महिला कांस्टेबल की गर्दनाक मौत हो गई। महिला कांस्टेबल ट्रैक पार कर रही थी इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास की है।


मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी राजकिशोर चौधरी की 25 वर्षीय बेटी रजनीगंधा चौधरी के रूप में हुई है, जो बिहार सैप में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से वह अपने घर टेकारी आ रही थी, तभी भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले ट्रेन रुकने के बाद वह रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी, तभी डीएफसीसी रेलवे लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।


मृतका के पिता राजकिशोर चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी रजनीगंधा बीसैप में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और बिहार सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने के लिए अपने घर टेकारी आ रही थी। भभुआ में उसका सेंटर पड़ा था। सुबह 7 बजे तक वह घर नहीं पहुंची, जब खोजबीन शुरू की गई तो जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल पर पहुंचे तो उसकी डेड बॉडी पाई गई है कब और कैसे घटना हुई यह जानकारी नहीं है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।