ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : पुलिस जवान के घर मिला हथियारों का जखीरा, नालंदा में तैनात...

बिहार : पुलिस जवान के घर मिला हथियारों का जखीरा, नालंदा में तैनात सीपाही के बेटे निकले हथियार के तस्कर

23-Feb-2022 11:39 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिहार पुलिस के एक जवान घर से भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो पुलिस जवान के बेटे बताए जा रहे हैं। इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मिडिल स्कूल के पास डीएसपी विधि व्यवस्था गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें हैंड ग्रेनेड समेत भारी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किया गया है। छापेमारी में बरामद अवैध हथियारों की दो दिन बाद डिलीवरी होनी थी।


मंगलवार की देर रात हुई पुलिस की इस कार्रवाई में नालंदा में तैनात पुलिसकर्मी मो. ताज करीम के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान बरहपुरा निवासी मो. हमद ताज और मो. फतेह ताज के रूप में हुई है, जो पुलिसकर्मी मो. ताज करीम के पुत्र हैं।


पुलिस ने छापेमारी में लगभग 70 कारतूस, मास्केट, तमंचे, दबिया के अलावा हैंड ग्रेनेड जैसा दिखने वाला बम भी बरामद किया है। पूरे मामले पर इशाकचक इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान ताज करीम के दो बेटों मोहम्मद अमद और मोहम्मद फहद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हथियार और कारतूस की बरामदगी हुई और घर से सिपाही के दोनों बेटों को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।


छापेमारी के दौरान इशाकचक के अलावा विभिन्न थानों की भी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। रात दो बजे हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तस्कर सभी हथियारों की दो दिन बाद डिलीवरी करने वाले थे। इसकी जानकारी मिलते ही भागलपुर एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर डीएसपी डॉ. गौरव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। एक पुलिसकर्मी के घर से अवैध हथियारों को बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है।