ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / बिहार: गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली, 22 मामलों में पुलिस को थी तलाश;...

बिहार: गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली, 22 मामलों में पुलिस को थी तलाश; लंबे समय से दे रहा था चकमा

29-Aug-2024 06:29 PM

By First Bihar

AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ चार जिलों के विभिन्न थानों में कुल 22 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में पुलिस इसे लंबे समय से तलाश कर रही थी।


गिरफ्त में आया नक्सली राजकिशोर यादव उर्फ करीमन उर्फ हलचल चार जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। उपहारा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली अपने बुधई खुर्द स्थित गांव में आया हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया और उक्त इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा।


दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ औरंगाबाद के गोह, हसपुरा, खुदवां, बंदेया, देवकुंड, रफीगंज, उपहारा थानों में मामले दर्ज है। इसके साथ ही साथ गया, नवादा और अरवल जिले में भी विभिन्न थानों में कुल 22 मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी और आखिरकार वह गिरफ्त में आ ही गया।