ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का डेट आया सामने, जानिए किस दिन जारी...

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का डेट आया सामने, जानिए किस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड; क्या है एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

22-Nov-2023 12:54 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार पुलिस सर्विस सेलेक्शन कमीशन की तरफ से आयोजित बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा हो गई है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर  एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2023 को जारी होगा। इससे पहले इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की शुरआत 5 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी और इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को पुरे एक महीने यानी  5 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इसके बाद अब एग्जाम डेट जारी कर दिया गया है। 


दरअसल, बिहार में दारोगा बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह काफी अहम खबर है। अब दारोगा भर्ती के लिए एग्जाम डेट जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस सर्विस सेलेक्शन कमीशन की तरफ से बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1275 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1275 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 


मालूम हो कि, बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें सफल होने के लिए 30 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने होंगे। 


आपको बताते चलें कि, बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1275 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 441 पद जनरल कैटेगरी के लिए है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS के लिए 111 पदों पर, EBC के 238 पदों पर, ओबीसी के 107 पदों, बीसी महिला वर्ग में 82 पदों, एससी के 275 पदों और एसटी के 16 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा ट्रांसजेंडर के लिए कुल 5 पदों पर भर्तियां की जाएगी।