ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार : पुलिस कस्टडी में शराबी की मौत, उत्पाद विभाग पर लापरवाही का...

बिहार : पुलिस कस्टडी में शराबी की मौत, उत्पाद विभाग पर लापरवाही का आरोप

27-Dec-2022 11:29 AM

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां उत्पाद विभाग की हाजत में एक वृद्ध कैदी की मौत हो गई। कैदी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा चेक पोस्ट से 2 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया था। मृतक की उम्र 62 साल है। कैदी की मौत के बाद उत्पाद विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि मृतक को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। 


मृतक के परिजनों ने कहा है कि इनके साथ बहुत लोग शराब के साथ पकड़े गए थे लेकिन पुलिस ने पैसे लेकर सभी को छोड़ दिया। मृतक रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के ठोड़सन गांव के सिहासन सिंह के 62 साल के बेटे कपिल मुनि सिंह बताए जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ में कराया जा रहा है। मृतक कपिल मुनि सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के दिलदारनगर गए हुए थे। वह पशु मेला से वापस सवारी गाड़ी से लौट रहे थे। बड़ौरा चेक पोस्ट के पास चेक कर रही उत्पाद विभाग ने सभी लोगों को छोड़ दिया और इन्हे पकड़ लिया। 


उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बड़ौरा चेक पोस्ट से 25 दिसंबर को एक सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति को 2 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। 26 दिसंबर को उसकी तबीयत हाजत में बिगड़ने लगी तो उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां परिजन भी पहुंच चुके थे। फिर चिकित्सकों द्वारा उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।