ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Police Constable Bharti 2023: पुलिस कांस्टेबल के 21 हजार से ज्यादा पद...

Bihar Police Constable Bharti 2023: पुलिस कांस्टेबल के 21 हजार से ज्यादा पद के लिए शुरू हुए आवेदन, ये है अंतिम तिथि

20-Jun-2023 10:59 AM

By First Bihar

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. केन्द्रीय चयन पर्षद ने कांस्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके तहत 21391 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है. इच्छुक छात्र आज से यानी 20 जून से आवेदन कर सकते है. जिसके लिए सीएसबीसी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते है.


बता दें 20 जून से शुरू आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है. इस एग्जाम के लिए पेपर का लेवल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के स्तर का होगा. लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेट को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.


बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. और अगर दूसरे राज्य के भी है तो युवा आवेदन कर सकते हैं. वही इस पड़ के लिए आयु सीमा सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी. वही  राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.


कांस्टेबल पड़ के लिए वेतनमान लेवल - 3 , 21,700 - 69,100 रुपये है. वही लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी. लिखित परीक्षा केवल फिजिकल टेस्ट के लिए क्ववालिफाइंग होगी. जहां लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे. बता दें लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. और प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे. कुल 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए हर एक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा.