ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार : HC के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी प्रशासन की टीम, ग्रामीणों ने बोल दिया हमला

बिहार : HC के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी प्रशासन की टीम, ग्रामीणों ने बोल दिया हमला

04-Sep-2022 10:11 AM

PURNEA : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां रास्ता खाली कराने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला हुआ है। घटना धमदाहा के बिशनपुर गांव की है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम रास्ते को खाली कराने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान महादलित बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।


दरअसल, बिशनपुर गांव में 14 लोगों को लाल कार्ड की जमीन दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर उस जमीन तक जाने वाले रास्ते को खाली कराने के लिए धमदहा के एसडीओ राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे थे। जैसे ही जेसीबी की मदद से टीम ने रास्ता खाली करनाना शुरू किया। अचानक दो से ढाई सौ की संख्या में महादलित समुदाय के लोग जमा हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।


ग्रामीणों के पथराव में एसडीओ राजीव कुमार और थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान महदलितों ने जेसीबी में भी तोड़फोड़ की। बाद में प्रशासन की टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। एसडीओ ने कहा है कि इस मामले में सीओ के आवेदन पर धमदाहा थाना में 11 नामजद और एक सौ अज्ञात लोगों लोगों के खिला केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।