राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
24-Apr-2022 12:08 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव के पास की है। रविवार की सुबह युवक का शव बधार से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान गया जिले के कोच निवासी 42 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ कमानी के रूप में की गई है, जो एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के लिए काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब 3 बजे प्रवीण अपने एक अन्य सहयोगी उपेन्द्र यादव के साथ एक पोकलेन मशीन में तेल डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जैसे ही पुलिस मृतक का शव उठाने पहुंची तो अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन हंगामा करने लगे और मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूरे मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि जांच के लिए डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
मृतक के सहयोगी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक प्रवीण कुमार शेरघाटी से औरंगाबाद के लिए निकला था, रास्ते में सहयोगी उपेन्द्र भी उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। जैसे ही दोनों यारी रोड में बाजार के पास पहुंचे पीछे से स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी गोली माकर हत्या कर दी। मृतक के सहयोगी ने बताया है कि चार दिन पहले भी स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मृतक का पीछा किया था।