ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार: पिता ने अपने ही बेटे की ले ली जान, आपसी विवाद के बाद सीने में दाग दी गोली

25-Oct-2023 03:41 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बाप-बेटे के बीच विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए पिता ने अपने ही बेटे को गोली दाग दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के पूजाहां शेख टोली गांव वार्ड नंबर 10 की है।


मृतक की पहचान पूजाहां शेख टोली गांव निवासी मंसूर अंसारी के बेटे महबूब अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह उसी विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान पिता मंसूर अंसारी ने अपने ही बेटे के सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते बेटे की हत्या का आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।