ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार: पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की हत्या, बदमाशों ने सीने में उतार दी बैक टू बैक दो गोलियां

28-Jul-2024 04:24 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मौत के बाद उसके बेटे की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामायण साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामायण साह पड़ोसी देश नेपाल में कारोबार करता था। पिता के निधन के बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोतिहारी पहुंचा था। पिता का दाह संस्कार करने के बाद अन्य रस्म किए जा रहे थे। रामायण साह किसी काम से बाजार गया था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


रामायण अपने भतीजे के साथ स्कूटी से बाजार गया था और घर लौट रहा था। इस हमले में रामायण का भतीजा किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। बेदिबन और मधूबन के बीच इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। उधर, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।