होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-Jun-2022 03:03 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से एक मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर बन्दुक के दम पर 11 लाख रुपये लूट लिया है. बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक बैंक से पैसा निकालकर वापस आ रहे थे, तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधी बाइक पर सवार थे और लाखों रुपये लूट कर फरार हो गये.
जानकारी के मुताबिक, सीएसपी के संचालक विपत कुमार ने विद्यापति नगर स्थित स्टेट बैंक से 11 लाख 42 हजार रुपये की निकासी कि. इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर वह सीएसपी की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर डराने लगा. इसके बाद बदमाश विपत कुमार के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जूट गई है. सीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जूट गई है. अपराधियों को जल्द पकड़ा जायेगा.